तजा खबर

औरंगाबाद में 6 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का 6, 7, 8, 9 & 10 फरवरी 2024 को अधिकतम तापमान 25, 26, 24, 24 & 22.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13, 10.5, 8.5, 7 & 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केन्द्र सिरीस में 3.5 एमएम बारिश दर्ज किया गया है
इस हल्की बारिश से सभी फसलों को लाभ ही हुआ है सबसे ज्यादा दलहन फसलों को क्योंकि अधिकतर किसान दलहन फसलों में सिंचाई नहीं करते हैंl
सरसों के फसल जिसमें फूल आया है उसमे थोड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि धान की फसल विलम्ब से कटाई होने के कारण रबी फसलों की बुआई भी विलम्ब से हुआ था।