तजा खबर

भाजपा नेता के चूड़ा-दही भोज में जुटे गठबंधन के पुराने साथी

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार की राजनीति में चूड़ा-दही का महत्व धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। कई ऐसे अवसर रहे हैं जब जुड़ा-दही के बहाने राजनीतिक खिचड़ी भी पक जाती है। शहर के रामराज मुहल्ला स्थिति भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह के आवास पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह द्वारा आयोजित चूड़ा-दही भोज में गठबंधन के पुराने साथी भी बड़ी संख्या में और गर्मजोशी पहुंचे थे। भाजपा नेता के चूड़ा-दही भोज में पार्टी नेताओं के अलावा जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता के साथ-साथ राजद के भी कुछ नेता शामिल हुए थे। हालांकि भाजपा नेता ने इसे समरसता भोज बताया है। ऊपर की राजनीति में क्या हलचल कुछ भी हो, लेकिन जिला के नेता में ट्यूनिंग आज भी पुराने गठबंधन जैसा ही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार द्वारा इंडिया गठबंधन के संयोजक पद लेने से इनकार करने के बाद नेता अपने-अपने स्तर से कयास लग रहे हैं। कुछ नेता तो चाहते है कि पुराना गठबंधन ही काम करने के लिहाज से बेहतर है। इधर, भाजपा नेता पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि यह भोज कोई राजनीतिक नहीं था। वे हर वर्ष मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज समरसता कार्यक्रम के रूप में आयोजित करते हैं। इसमें कोई राजनीति बंधन नहीं होती है। सभी दलों के लोगों के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया जाता है। परिवार मिलन के रूप में मनाया जाता है। सभी का सकारात्मक प्रेम ही मेरे जीवन का मूल पूंजी है। आज का दिन प्रकृति की समस्त स्थितियां प्राणी जगत के लिए सर्वथा अनुकूल होती है। यह काल हमारे जीवन को आलोकित रखने के लिए हमें नया बल, नई ऊर्जा से भर देता है। भोज में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कमिटी में शामिल धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, रोहतास के संगठन प्रभारी दीपक सिंह शामिल थे। श्री सिंह ने बताया कि
समरसता दिवस के रूप में आयोजित भोज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहसंचालक अविनाश कुमार सिंह, शिवनंदन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, बजरंगी प्रसाद, जयनंदन पांडेय, इंद्रदेव यादव, अनिल सिंह, राजद नेता सुबोध कुमार सिंह, कोऑपरेटिव अध्यक्ष संतोष सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, कांग्रेस नेत्री संगीता सिंह, रालोजद नेता उदय सिंह, अमर उजाला, भाजपा नेत्री अनीता सिंह, उषा सिंह, इंदु देवी, रविशंकर शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, भोला सिंह, युगल किशोर सिंह, शिवनारायण सिंह, तीर्थ नारायण वैश्य, अरुण कुमार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विकास भोजपुरी, अमन कुशवाहा, विनोद शर्मा, विजय प्रसाद निराला, रघुनाथ राम, अशोक पांडेय, रामकेवल सिंह, विनोद सिंह, उज्जवल कुमार, नीरज कुमार, राजेश्वर सिंह, राम भजन सिंह, टूना प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बबलू सिंह, वीरेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, रामरुप सिंह, प्रवीण कुमार, हरिओम जी, राकेश कुमार देवता सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।