तजा खबर

वार्ड नम्बर 20 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

30 जुलाई को  प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात की 103वीं कड़ी औरंगाबाद शहर के वार्ड 20 दिवाकर कॉलोनी में पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुनी गई।
इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी जी का यह कार्यक्रम काफ़ी ज्ञानवर्द्धक और प्रेरक होता है।कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सांस्कृतिक विरासत

को संजोने तथा देशवासियों के असाधारण जज्बे कि सराहना की तथा मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण,वृक्षारोप की बात कि कहा ये संतोषप्रद है कि उत्तरप्रदेश में तीस करोड़ पौधे लगाए गए जो बिना जनभागीदारी के सम्भव नही था।पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण बात की।पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सावन के पवित्र महीने का जिक्र किया और बताया कि भारत के तीर्थों का महत्व बढ़ा है और पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे हैं।उन्होंने कहा हमारे पर्व, हमारी परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं।प्रधानमंत्री ने बताया कि सावन के महीने में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरी दुनिया से भारत के तीर्थों में श्रद्धालु आ रहे हैं, मुझे पता चला है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो दोस्त अमरनाथ यात्रा पर पर आए थे।
पीएम मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अद्भुत क्रेज दिखा।अमेरिका ने हमें कुछ दुर्लभ कलाकृतियां वापस लौटाई हैं, इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई। युवाओं में इन कलाकृतियों को लेकर गर्व का भाव दिखा। भारत लौटी ये कलाकृतियां ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी है।पीएम मोदी ने इन कलाकृतियों को लौटाने के लिए अमेरिका का आभार भी जताया।उन्होंने 4000 मुस्लिम महिलाओं को बिना पुरूष साथी के हज किया ये बड़ी परिवर्तन की ओर संकेत करती है। कार्यक्रम में वरीय भाजपा नेता इंद्रदेव यादव,पुरूषोत्तम कुमार सिंह विनोद सिंह, सुनील शर्मा, सुनील सिंह, युगल किशोर सिंह, अविनाश कुमार, रामाकांत सिंह, टुन्ना गुप्ता शवेस सिंह राजेश पांडेय, मनोज शर्मा,कुंदन शर्मा,शशांक कुमार,छोटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *