तजा खबर

दरमी कला में शोक सभा का आयोजन

नबीनगर (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नबीनगर (औरंगाबाद) प्रखंड क्षेत्र के दरमी कला गांव में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन स्व० हरेन्द्र कुमार सिंह के बर्म्हण भोज के अवसर पर किया गया। शोक सभा के अध्यक्षता अधिवक्ता बिरेंद्र कुमार सिंह ने किया। स्व० हरेन्द्र कुमार सिंह के तिल चित्र पर माल्यार्पण के साथ शोक सभा का सुरुआत हुआ।

सबसे पहले समाजसेवी नकुल सिंह, मुन्ना सिंह, जय कुंदन सिंह, संजय सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित किया तथा दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इनके अलावा वेदप्रकाश सिंह,अशोक सिंह, अभिमन्यु सिंह अमन कुमार सिंह नर्मदेश्वर सिंह सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित लोगों ने स्व० हरेन्द्र कुमार सिंह के जिवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरेन्द्र बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे। उनके असमय मौत से पुरा घर परिवार टूट गया है। तथा आश्रीत परिवारों पर बिपती का पहाड़ टूटा है। वे अपने पत्णी नीशु देबी एक पुत्र युवराज सिंह (10) एवं एक पुत्री परी कुमारी (8) वर्ष को छोड़ गए हैं। बताते चलें कि नरेन्द्र सिंह लम्बे अर्से से गंभीर बीमारी से जुझते हुए 21अप्रैल 2024 को टाटा मैमोरियल कालेज एण्ड हासपिटल में अंतिम सांस लिए थे।