तजा खबर

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी व प्रखंड प्रमुख ने दिया शुभकामनाएं

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात की रिपोर्ट

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर शारदा शर्मा व कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने शुभकामनाएं दी है। मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर शारदा शर्मा ने शुभकामना संदेश में कहा है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मानवाधिकार के रक्षा के लिए प्रेस की आजादी नितांत आवश्यक है। प्रेस के माध्यम से समाज और ब्यवस्था में जड़ जमा चुके कुरुतियों को उजागर करने तथा सत्ता के निरंकुशता का उजागर किया जा सकता है। कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने शुभकामना संदेश भेजकर प्रेस से जुड़े लोगों के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए उम्मीद जताया है की लोकतंत्र के प्रहरी तथा समाज के सुरक्षित रखने में प्रेस का अहम भूमिका होती है। प्रखंड प्रमुख ने कहा की प्रेस की स्वतंत्रता के लिए समाज और सरकार को हमेशा तत्पर रहना चाहिए तभी प्रेस की स्वतंत्रता कायम रह सकेगा।