तजा खबर

औरंगाबाद में बज्रपात से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद के दो अलग -अलग थानाक्षेत्रों में बज्रपात गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदनगर के फदरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (45) खेतों में भैंस चराने गया था। तभी अचानक मौसम बदला और उसपर बज्रपात गिर गई। इसी तरह हसपुरा के हैबसपुर गांव निवासी राजकुमार (50) अपने खेत में काम कर रहा था। तभी आसमानी बज्रपात की चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद से आस पास में चर्चा का बाजार गर्म है। हर किसी सख्स के जुबान से बस एक ही घटना का जिक्र सुना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *