तजा खबर

मानवाधिकार फाउंडेशन के नबीनगर कार्यालय पर डा०शारदा ने राष्ट्रध्वज फहराया

संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मनवाधिकार फाउन्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0शारदा शर्मा ने अपने सहयोगी प्रखण्ड के साथी के साथ मनवाधिकार फाउन्डेशन के कार्यलय नवीनगर में झंडा तोलन कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया। डॉ0शारदा शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर बताया कि यह एक हिंदुस्तान के आज़ादी पर देश वासियों का महत्वपूर्ण पर्व है। आज के दिन देश के आज़ादी दिलाने में जितने महापुरुष कुर्बान हुए थे उन्हें याद करने का यह महापर्व है।
26 नवंबर 1949 को सविधान पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया था लेकिन लागू 26 जनवरी 1950 लागू किया गया था। सविधान बनाने से लेकर सविधान लागू करने तक अहम भूमिका बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर का रहा है। सविधान को पुर्ण करने में 2वर्ष 11महीना 18 दिन लगे हैं लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इतना समय बीतने के बाद भी कुछ ही लोगों को सविधान से मिलने वाले अधिकार के बारे जानकारी है।आज जरूरी है सविधान को समझने और जानने की अन्यथा आप ठगे जाते रहेंगे? आज मिडिया में आ रहे खबर कि बिहार सरकार में हलचल सरकार बदल सकती हैं? इससे नुकसान किसका? आम जनता को या नेता जी को? आपका एक एक वोट सरकार बनाती हैं और वही एक वोट से बने नेता आपको धोखा दे जाते हैं इसलिए अपने किमती वोट सोच समझ कर करे और अपने नेता से शासन काल का पुर्ण हिसाब ले और इसके लिए सविधान का जानकारी होना बहुत जरुरी है। झंडा तोलन में प्रखंड पदाधिकारी मनवाधिकार फाउन्डेशन के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चंद्रबंशी,गोवर्धन गिरधारी, डॉ0इरफान, मो0जाहिद, बीटू कुमार, कृष्णा राम के आलावा दर्जनों लोग थे।