फर्जी एकाउंट से छात्रवृत्ति घोटाला के लिए गुनहगार कौन, लम्बित सर्टिफिकेट केश का निष्पादन व गुनाहगारों पर कब होगी कार्रवाई : माकपा, मामला संज्ञान में है और कारवाई होगी: सखंयाकि पदाधिकारी


औरंगाबाद: ख़बर सूप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत परता राजकिय मध्य विद्यालय के नाम पर पीएनबी बैंक शाखा रिसियप में खाता खोलकर दलित व पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलने वाले छात्रवृत्ति की राशि लगभग 16 लाख रुपए डकार लिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त राशि सूद -ब्याज जोड़कर लगभग 32-34 लाख रुपए हो चुका है। मामले में सांख्यिकी पदाधिकारी सह सर्टिफिकेट अफ्सर के कार्यालय में सार्टिफिकेट केस न० 695/22-23 दर्ज है। लेकिन उक्त मुकदमा को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और गुनाहगारों को बचाया जा रहा है। दलित व पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलने वाले छात्रवृत्ति की राशि को आराम से हड़पने का खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं इसके लिए जिम्मेवार लोगों पर आखिर कारवाई कब होगी और हड़पे गए राशि को रिकवरी कैसे होगा यह अभी तक जिले में रहस्य बना हुआ है। जानकारी के अनुसार परता गांव निवासी व समाजिक कार्यकर्ता आकाश कुमार ने सूचना अधिकार कानून के तहत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सर्टिफिकेट अफ्सर से अभी तक की गई कार्रवाई का जानकारी मांगा है। 28 अक्टूबर को मदनपुर प्रखंड कार्यालय पर माकपा द्वारा आयोजित महा धरना के माध्यम से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सर्टिफिकेट अफ्सर के कार्यालय में सार्टिफिकेट केस न० 695/2022-23 का अविलम्ब निष्पादन व गुनाहगारों को अविलम्ब गिरफ्तार करने का मांग किया है। माकपा ने यह भी चेतावनी दिया है कि यदि मांगों को अविलम्ब अमल में नहीं लाया गया और निष्पादन कर गुनाहगारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस संबंध में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताये की मामला संज्ञान में आया है और त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है।