तजा खबर

पूर्व पैक्स अध्यक्ष व भाजपा नेता अर्जुन पाण्डेय का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय छती : भाजपा

अम्बा से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट

अम्बा थाना क्षेत्र के परता निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष व भाजपा नेता अर्जुन पाण्डेय के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष व भाजपा नेता का लम्बी बिमारी के बाद 16 जूलाई रविवार को अचानक निधन हो गया था। निधन के खबर से भारतीय जनता पार्टी ने गहरी शोक संदेश अपना फेसबुक एकाउंट पर लिखते हुए दिवंगत आत्मा को शांति के लिए

प्रार्थना की तथा आज सोमवार को औरंगाबाद जिला भाजपा के नेताओं ने परता स्थित उनके घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि स्व० अर्जुन पाण्डेय स्नातक पास करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और जनसंघ के लिए प्रचार प्रसार करने लगे जब भाजपा का गठन हुआ तो वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सिपाही रहे और जिवन के अंतिम क्षण तक भाजपा से जुड़े रहे। तथा भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी के विस्तार में अपना अहम भूमिका निभाते हुए हडियाही नहर संघर्ष समिति के बैनरतले किसानों के हित में संघर्ष करने के अलावा पीएम नरेंद्र दास मोदी के कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए साइकिल यात्रा कार्यक्रम का संयोजक के रूप में रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाए थे। नेताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय छती पहुंची है जिसे नियर भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता है। शोक संतप्त परिजनों से मिलने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, सुनील सिंह, तिर्थ नारायण वैश्य, जिला प्रवक्ता बिरेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, ग्रामीण तथा परता पंचायत के मुखिया श्याम बिहारी राय, समाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार आलोक कुमार, अखिलेश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

2 thoughts on “पूर्व पैक्स अध्यक्ष व भाजपा नेता अर्जुन पाण्डेय का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय छती : भाजपा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *