तजा खबर

सांसद आवास सिंह कोठी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद सांसद आवास सिंह कोठी पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का आगमन हुआ नेता प्रतिपक्ष को सांसद सुशील कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं विधान पार्षद दिलीप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह उर्फ शिवम सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया।इस दौरान भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं से 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया सभी लोगो को नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप लोग चुनाव में जोर शोर से लग जाइए अभी जिस तरह से पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और पूरे भारत मे विकास तेजी से हो रहा है।पूरे भारत में लोकसभा में 400 सीट एवं बिहार में सभी सीट के साथ औरंगाबाद सीट भी अपार बहुमत से जीतेंगे।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह वसु, आशुतोष मोनू,पूर्व जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा,नीलमणि कुमार एवं सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।