तजा खबर

दाउदनगर अनुमंडल स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

6 फरवरी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर द्वारा अनुमंडल स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा बैठक SDPO दाउदनगर कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें दाउदनगर अनुमंडल के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं उपनिर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में SDPO, दाउदनगर द्वारा निम्न विषयों पर निर्देश दिये गये :– अवैध बालू खनन/परिवहन के विरुद्ध सतत छापामारी, मद्यनिषेध अभियान के अंतर्गत निरंतर छापामारी, प्रतिवेदित कांडों का ससमय निष्पादन, महिला एवं बालकों से सम्बंधित अपराधों पर त्वरित अनुसन्धान, वारंट /कुर्की का ससमय निष्पादन, क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति को बढ़ाने तथा SC/ST मामलों का त्वरित अनुसन्धान एवं अन्य विविध विषय।