तजा खबर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का खुला पोल, योजना के प्रदेश संयोजक, भाजपा नेत्री व पूर्व आईएएस के पत्ती सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने किया गिरफतार


रांची संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा


देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाया जा रहा है और सरकार इस योजना पर पानी के तरह पैसा बहा रही है। अखबारों, चैनलों पर लाखों करोड़ का विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। लेकिन आज बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का असलियत सामने आया है और योजना के झारखंड प्रदेश के संयोजक, भाजपा नेत्री तथा झारखंड कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा के पत्णी सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस सीमा पात्रा ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के

साथ पोस्टर में फोटो लगवा कर प्रचार प्रसार करती थी, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठकर मिडिया के कैमरा से फोटो खिंचवाती थी आज वही सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जब लाई तो सीमा पात्रा के चेहरे काला रंग का दुपट्टा से ढका हुआ था और सीमा पात्रा का प्रयास था कि मिडिया के कैमरा से जहां तक संभव हो बचा जा सके। जानकारी के अनुसार सीमा पात्रा को एक आदिवासी लड़की सुनीता जो गुमला जिले के रहने वाली थी और वह लगभग 8वर्षों से सीमा पात्रा के घर में काम करती थी। सुनीता को सीमा पात्रा द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था और बेरहमी से पिटाई किया जाता था। खबर यह भी है कि इंसानियत का सीमा पार करते हुए उसे पेशाब भी पिलाया जाता था। सुनीता के साथ यह अमानवीय व्यवहार सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान को बर्दाश्त नहीं होता था और तब वह रांची के सचिवालय में काम करने वाले अपने दोस्त विवेक को सुनीता के शरीर पर ज़ख्म भरे तस्वीर शेयर कर सुनीता को बचा लेने का गुहार लगाया। और नतीजा यह हुआ कि सीमा पात्रा को रांची पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया। सुनीता के साथ हो रहे प्रताड़ना और वे रहमी से पीटाई का जानकारी सीमा पात्रा के पति और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा को था या नहीं यह तो उच्चस्तरीय जांच से ही खुलासा संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *