तजा खबर

पूर्व विधायक व जदयू अध्यक्ष से भाजपा नेता का सवाल

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


गुरुवार को शहर के सर्किट हाउस में रफीगंज के पूर्व विधायक और जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह द्वारा उत्तर कोयल नहर और श्री सीमेंट को लेकर स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए हमले पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने पलटवार किया है। श्री सिंह ने कहा कि जब बिहार और झारखंड में महागठबंधन की सरकार है, औरंगाबाद के सभी विधानसभा पर महागठबंधन के विधायक हैं तो पूर्व विधायक और जदयू जिलाध्यक्ष को श्री सीमेंट के मुद्दे व उत्तर कोयल को लेकर दूसरे को दोष देने एवं सड़क पर उतरने की चेतावनी क्यू देनी पड़ रही है। रफीगंज के विधायक रहते सदन में मजबूती से मुद्दे को क्यू नहीं कभी उठाये। आज भी सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष हैं। अपने को सीएम के करीबी बताते हैं तो क्यू न इस समस्याओं को लेकर सीएम मिलकर निदान कर लेते हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर ओच्छी राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि कुछ माह पहले भी पूर्व विधायक ने श्री सीमेंट को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पर क्या हुआ। हर कोई समझ रहा है पूर्व विधायक ऐसा क्यू कर रहे हैं। बिहार में जदयू की सरकार है श्री सीमेंट का स्थान्तरण किसी दूसरे जगह पर करवा दे, सरकार से बोल कर दूसरे जगह पर जमीन उपलब्ध करवा दे। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे क्यूंकि उन्हें विकास से मतलब नही बल्कि रफीगंज में जमानत जब्त करवाने के बाद राजनीति वजूद बचाने की जदोजहद है। आम जनता समझ रही हैं कि पूर्व विधायक अभी बेरोजगार बैठे हुए हैं और इस हालत में वे श्री सीमेंट को मुद्दा बनाकर क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान हित में लगातार सराहनीय काम किये हैं। किसानों के लिए अतुलनीय काम हुआ है। उत्तर कोयल नहर को लेकर केंद्र सरकार के स्तर से जो भी कार्य थे प्रधानमंत्री के देखरेख में किए गए। राज्य सरकार द्वारा इसमें उचित सहयोग नहीं किए जाने के कारण इस मामले में थोड़ी बहुत कमी हुई है। पूर्व विधायक मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। झारखंड सरकार से पूछे कि उत्तर कोयल नहर में रोड़ा क्यों अटकाया जाता रहा। स्थानीय सांसद किसानों के हित के लिए सदा मजबूती खड़ा रहते हैं। आज उनका ही अथक प्रयास है कि उत्तर कोयल नहर का मुद्दा बना हुआ है और केंद्र के स्तर का कार्य हुआ है लेकिन राज्य सरकार रोड़ा अटकाती रही है। सांसद संसद भवन में भी किसानों व आम जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। जनता के बीच रहने वाले सांसद हैं। पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ गयी है। लोकतंत्र की जननी इस राज्य में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 2024 में बिहार की जनता मोदी जी को आपार समर्थन देने के बाद 2025 में भी उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *