तजा खबर

पहला चरण का चुनाव प्रचार थमा, कांटे का संघर्ष

डीके अकेला का रिपोर्ट

बिहार के पहले चरण के लोकसभा चुनाव का प्रचार गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में बिल्कुल थम गया है। नवादा में नामांकन से लेकर 16 नवंबर तक राजनीतिक पार्टियों व दलों ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। पीएम मोदी समेत बड़े-बड़े नेताओं की दर्ज़नों रैली व जन सभाएं हुई। एनडीए से जहाँ प्रधानमंत्री मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं नित्यानंद राय, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी जैसे बड़े कदावर नेताओं ने दर्ज़नों बड़ी-बड़ी रैली व जन सभाएं की। इधर इंडिया गठबंधन मुख्य तौर पर प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला। तेजस्वी यादव ने वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ कई बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित किया,जबकि राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी चुनावी सभाएं की।
दोनों प्रमुख गठबंधनों ने लगातर नामांकन के दिन से ही अपना-अपना ताकत दिखाना शुरू कर दिया था। दोनों गठबंधन ने नामांकन के दिन बड़ी रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में सबसे पहले नामांकन के दिन सभा आयोजित की गई। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री सर वन कुशवाहा आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के नामांकन के अवसर पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित कई बड़े नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार की बागडोर थामे पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ही मुख्य चेहरा दिखाई देते रहे। उन्होंने ने एक पर एक नवादा, गोबिंदपुर एवं सिरदला में चुनावी सभा को संबोधित किया ।