तजा खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन के बात

औरंगाबाद खबर सुप्रभात

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 20 दिवाकर कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह जी के नेतृत्व में सुना गया।।
पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्मय से देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने आपातकाल पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा, आपातकाल के दौरान भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा तक नहीं जा सकता था। इसके बावजूद भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर वापस लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही की वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।आज देश इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा’
हम में से शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने अपने जीवन में आकाश से जुड़ी कल्पनाएं न की हों। बचपन में हर किसी को आकाश के चांद-तारे उनकी कहानियां आकर्षित करती हैं। युवाओं के लिए आकाश छूना, सपनों को साकार करने का पर्याय होता है। आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश, या अन्तरिक्ष, इससे अछूता कैसे रह सकता है! बीते कुछ समय में हमारे देश में स्पेस सेक्टर से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं।” उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र किया साथ ही देश के खिलाड़ियों युवाओं समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों के बारे में भी चर्चा किया पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कई अभियानों का चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमें जल संरक्षण की अति आवश्यकता है प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि जल के संरक्षण के तरीके सीखे एवं पर्यावरण तथा प्रकृति के बचाव एवं संवर्धन का कार्य करें।।पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ ही दिनों में 1 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा शुरू होने जा रही है। ओड़िसा में, पुरी की यात्रा से तो हर देशवासी परिचित है। लोगों का प्रयास रहता है कि इस अवसर पर पुरी जाने का सौभाग्य मिले। दूसरे राज्यों में भी जगन्नाथ यात्रा खूब धूमधाम से निकाली जाती हैं। भगवान जगन्नाथ यात्रा आषाढ़ महीने की द्वितीया से शुरू होती है।
मन की बात कार्यक्रम सुनने वाले में भाजपा नेता सुनील कुमार शर्मा ,विनोद शर्मा , टुन्ना गुप्ता अनिल कुमार गुप्ता ,बृजराज पांडे ,विनोद कुमार सिंह ,सुनील सिंह ,रघुनाथ राम ,राजेश पांडे ,प्रमोद कुमार सिंह ,विश्वनाथ सिंह ,मनोज कुमार ,रामाकांत सिंह जी ,ओम प्रकाश कुमार ,संतोष पाण्डेय ,छोटू कुमार ,सुजीत कुमार शामिल रहे।।

1 thought on “भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन के बात”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *