तजा खबर

प्रखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवंश जायसवाल का निधन

हरिहरगंज से राजेश कुमार गुप्ता का रिपोर्ट

प्रखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यसमिति सदस्य पूर्व सरपंच 78 वर्षीय रघुवंश प्रसाद जायसवाल का रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर रोग से पिड़ित थे। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेदिनीनगर में इलाज करा रहे थे। जहां उनका देहांत हो गया। मृतक का दाह संस्कार बटाने नदी तट पर किया गया। पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने उनके निधन को प्रखंड भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने बताया कि  रघुवंश जायसवाल प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी में कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है । उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है ।शोक व्यक्त करने वालों में भाकपा नेता मुस्लिम अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, महामंत्री सन्नी गुप्ता, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चंदन जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, पूर्व मुखिया उमेश साव, गणेश शौंडिक, मुन्ना विश्वकर्मा, संजय सिन्हा, अशोक सिंह, सत्येंद्र पासवान, लखन साव सहित कई लोग शामिल हैं।

2 thoughts on “प्रखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवंश जायसवाल का निधन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *