तजा खबर

संध्या में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में सोमवार संध्या सात बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ हुआ। अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। बताते चलें कि जिला मुख्यालय स्थित रमेश चौक से धर्मशाला चौक तक प्रतिदिन अतिक्रमण के

वजह से शहर में जाम के स्थिति बना रहता है।शहर में आम लोगों को पैदल चलना भी कठीन समस्या बनते जा रहा है। स्थानीय प्रशासन समय समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाते रहता है लेकिन स्थायी रुप से अतिक्रमण मुक्त शहर कभी नहीं हो सका। कभी कभी तो देखा गया है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे बढ़ते गया और पीछे से पुनः अतिक्रमण होते गया है। शहर तो अतिक्रमण का शिकार है ही ब्यवहार न्यायालय के इर्द-गिर्द मुख्य पथ पर ही बाइक सैंकड़ों के संख्या में लगे रहने के वजह से ब्यवहार न्यायालय के आस-पास तथा पुरानी जेल रोड में भी जाम का समस्या आए दिन बना रहता है।