तजा खबर

मुलायम सिंह यादव का हालत नाजुक, आइसीयू में भर्ती

लखनऊ, संवाद सूत्र खबर सुप्रभात

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज रविवार को हालत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण गुरुग्राम के

मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। लेकिन अचानक आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने और हालत नाजुक बनने के बाद फौरन उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आइसीयू में भर्ती होने के खबर से शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रतिक यादव,डिंपल यादव मेदांता हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं।

1 thought on “मुलायम सिंह यादव का हालत नाजुक, आइसीयू में भर्ती”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *