तजा खबर

अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री को भी क्राइम ब्रांच का नोटिस

नई दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को क्राइम ब्रांच ने नोटिस दे दिया है। वह घर पर नहीं थी, इसलिए उनके स्टाफ ने नोटिस रिसीव किया है। नोटिस में आतिशी को कल तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। क्राइम ब्रांच उनके घर से वापस लौट गई है। बता दे कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में केजरीवाल को भी नोटिस जारी किया गया है।