अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। पूरे विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सदैव विजय प्राप्त होता है। मां ब्रह्मचारिणी को अक्षत, सिंदूर, धूप और पुष्प अर्पित करें। अंत में कपूर या गाय के घी से दीपक जलाकर उनकी आरती करें और शंखनाद के साथ घंटी बजाएं। मान्यता है कि पूरे विधि विधान से पूजा करने से माता प्रसन्न होती हैं। भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
