माकपा के बैठक में कई प्रस्ताव पारित


औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के जिला कमिटी की बैठक औरंगाबाद स्थित बैजनाथ बिगहा में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के अध्यक्षता वाजीद अंसारी किये। बैठक में सर्वसम्मति से बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन का सदस्यता अभियान तथा पार्टी कोष संग्रह अभियान अभी से चलाने और 28 अक्टूबर को मदनपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना तथा नवम्बर के प्रथम सप्ताह में जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।उक्त जानकारी माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिये।