अम्बा कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाएगी। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं। आज पहले दिन देवी मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से सुबह 10:12 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा।
