सोनम वांगचुक ने फिर दिया भूख हड़ताल की चेतावनी

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। देश के मौजूदा हालात की तुलना करते हुए उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वांगचुक ने चेतावनी दी कि यदि हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत सभी प्रदर्शनकारियों को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल करेंगे।