तजा खबर

शहीद-ए -आजम का शहादत दिवस के तैयारी अंतिम चरण में, प्रो०जगमोहन और रविंद्र नाथ राय होंगे मुख्य वक्ता

औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में 26मार्च को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शहिद -ए-आजम भगत सिंह के भांजे व दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो०जगमोहन सिंह,

अखिल भारतीय छात्र संघ (ए आई एस एफ) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व प्रगतिशील लेखक संघ के बिहार राज्य सचिव रविन्द्र नाथ राय, प्रगतिशील लेखक संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र राजन, राजाराम सिंह, गालीब, ए आई एफ यू सी टी ओ के महासचिव डॉ ०अरुण कुमार होंगे। उक्त जानकारी देते हुए हसपुरा के पूर्व प्रखंड प्रमुख नागेश्वर यादव ने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश में लोकतांत्रिक ब्यवस्था पर चौतरफे हमला हो रहा है , आजादी के 78वें बर्ष में भी गरीब और मध्यम वर्गों को बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराया जा सका है लेकिन देश के सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है और झूठे आंकड़े गिनवा रही है। देश में कृषि संकट, आर्थिक संकट, महंगाई, बेरोजगारी और उपर से ब्यूरोक्रेट्स थोपा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश के मौजूदा हालात में शहीद -ए -आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के विचारों का भारत बनाने और उनके विचारों पर चल कर ही देश के मौजूदा हालात से मुक्ति मिल सकती है। इसी का ख्याल रखते हुए दाउदनगर में शहीद -ए -आजम राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस 26मार्च को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी शहिद -ए-आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के विचार प्रासंगिक है।

1 thought on “शहीद-ए -आजम का शहादत दिवस के तैयारी अंतिम चरण में, प्रो०जगमोहन और रविंद्र नाथ राय होंगे मुख्य वक्ता”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *