तजा खबर

हेमलता मौर्य ने पैक्स उप चुनाव में जीत का लहराया परचम

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेला पैक्स के उप चुनाव में हेमलता मोर्या ने जीत हासिल कर लिया है। उन्होंने 67 मतों की अंतर से अपने निकटम प्रतिद्वंदी सुनैना देवी को पराजित किया। हेमलता को 837 जबकि सुनैना को 770 मत मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे मंगल मेहता को मात्र 54 मत ही मिले। पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद हेमलता मोर्या का पैक्स के किसान सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हे जीत की बधाई एवम शुभकामनाएं दी। वहीं अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनके प्रतिनिधि तथा पैक्स अध्यक्ष

रहे शिवपूजन मेहता का पैक्स अध्यक्षों ने सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक परिसर में जोरदार स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इस मौके पर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कहा की सहकारिता परिवार में हेमलता मोर्या का स्वागत है। मोर्या के प्रतिनिधि और नव निर्वाचित अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर पैक्स के कार्यों के आगे बढ़ाएंगे साथ ही साथ बेला पैक्स के सभी किसानों का ख्याल रखेंगे। वहीं पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवपूजन मेहता ने कहा की किसानों ने जिस भरोसे के साथ हेमलता मोर्या को अपना कीमती मत देकर पैक्स अध्यक्ष बनाया है उनका वे पूरा सम्मान करेंगे। किसानों को सरकारी दर पर ससमय खाद और बीज उपलब्ध कराना और सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति पहली प्राथमिकता के साथ साथ बेला पैक्स को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी नही किसानों की जीत है। इसमे किसानों के साथ ही अन्य पैक्स अध्यक्षों खासकर कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह का बेहतर मार्गदर्शन मिला है इसके लिए हम उन सभी के भी आभारी है। इस मौके पर कई पैक्स अध्यक्ष जिसमे ओरा पैक्स अध्यक्ष कपिल कुमार सिंह, अमिलौना पैक्स के निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ मोनी सिंह, परसडीह पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, खैरा बिंद पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, मंझार पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह, पोखरहा पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह सहित कई अन्य पैक्स अध्यक्ष शामिल रहे।