तजा खबर

कुटुम्बा पंचायत समिति बैठक में अफसरशाही, अम्बा थानाध्यक्ष के कार्य शैली , जनसमस्याओं पर जम कर हुआ हंगामा , लेकिन योजनाओं में हो रहे मनमानी और घोटाला पर नहीं हुआ चर्चा , 25 जुलाई को अंचल से सम्बंधित विशेष बैठक बुलाने का प्रमुख ने किये घोषणा

अम्बा (औरंगाबाद ) , खबर सुप्रभात

21 जुलाई (वृहस्पतिवार) को औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा पंचायत समिति के बैठक में अफसरशाही, अम्बा के थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के कार्यशैली तथा जनसमस्याओं पर जम कर हंगामा होते रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रगति, सूचना के बावजूद सदन में अधिकारियों का अनुपस्थिति तथा सदन का अनदेखी करने का मुद्दा पर गर्मा गर्म बहस होते देखा गया लेकिन सरकार प्रायोजित योजनाओं में हो रहे जमकर मनमानी एवं भ्रष्टाचार के मुद्दा पर विशेष चर्चा नहीं हुई। अंचल कार्यालय में ब्याप्त अनियमितता एवं लपरवाही के सवाल पर अलग से विशेष चर्चा के लिए 25 जुलाई को बैठक करने का घोषणा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया । वहीं अम्बा थानाध्यक्ष

नरेन्द्र कुमार के कार्यशैली पर पंचायत समिति सदस्य अतुल कुमार पाण्डेय ने भी जम कर सदन में चर्चा किया गया जिसके समर्थन में कई सदस्यों को भी हामी भरते देखा गया और सदन द्वारा इस सवाल को भी गंभीरता पूर्वक लेने और अलग से विशेष चर्चा करने का आश्वासन दिया गया।

सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जन समस्याओं का चर्चा तो करते देखा गया लेकिन सरकार द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रीय एवं राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं में मनमानी एवं भयंकर लूट का उच्चस्तरीय जांच कराने का मामला पर न तो विशेष चर्चा और बहस अथवा हंगामा का नजारा दिखाई दिया। पंचायत समिति सदस्य पुनम देबी द्वारा शिक्षा से जुड़े सवालों पर चर्चा करते देखा गया वहीं पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी पेयजल आपूर्ति के मुद्दा पर सदन में मौजूद अधिकारियों से सवाल करते देखा गया।

खबर सुप्रभात को उन्होंने पुछे जाने पर जलापूर्ति के समस्या तथा इसके लिए विभागीय अधिकारियों पर लापारवाही करने का बात बताये। कूल मिलाकर सदन में जन समस्याओं को लेकर हंगामा होते रहा। सदन में समस्त कार्यवाही का अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार कर रहे थे वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्र भूषण गुप्ता , पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ हरेंद्र कुमार चौधरी , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यादव, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण देव चौधरी , चिकित्सक पदाधिकारी नागेन्द्र सिंह ,उप प्रमुख श्वेता सिंह, के अलावे अन्य विभागीय अधिकारियों का उपस्थित सदन में देखा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *