तजा खबर

मजदूर दिवस पर अधिकार के लिए जन संघर्ष तेज करने का आह्वान

नबीनगर (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नबीनगर ( औरंगाबाद) 1 मई (बुधवार) को नबीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के नजदीक इंन्द्रमनी निवास में बौद्धिक विचार मंच के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का अध्यक्षता अखिलेश्वर सिंह तथा संचालन मो० मोस्ताक अहमद ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मंच के सचिव डाक्टर शारदा

सेमिनार में उपस्थित सदस्य

शर्मा सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि नबीनगर का विकास तथा कथित आजादी के अमृत काल में भी नहीं हो सका। इसके लिए मूल रूप से बर्तमान ब्यवस्था दोषी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में जो ब्यवस्था बनी थी आज पुरी तरह विफल साबित हो रहा है। फलस्वरूप मेहनतकश मजदूर वर्गों को बुनियादी विकास नहीं हो सका है। उन्होंने आगे कहा कि मजदूरों वर्गों को अपने संवैधानिक अधिकारों का जानकारी का अभाव रहा है या फीर चंद कुछ बिचौलियों द्वारा मजदूरों का हक और अधिकारों का हकमारी सत्ता और व्यवस्था के संरक्षण में किया जा रहा है। इसके अलावे पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्रीकांत अग्रवाल, राजकुमार रजक तथा मंच के संस्थापक प्रोफेसर जयनारायण सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक मंडल के सदस्य विकास भुनेश्वर, क्रांतिकारी किसान यूनियन झारखंड प्रदेश संयोजक मंडल के सदस्य सुभाष सिंह ने भी सेमिनार को संबोधित करते हुए मजदूर वर्गों से अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने तथा गांव गांव में संगठन विस्तार का आह्वान किया। अंत में मंच के सदस्यों ने दो मीनट का मौन रखकर सीकांगो के वीर शहीदों तथा देश में शहीद तमाम किसान मजदूरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन मंच के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के समापन भाषण के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई।