तजा खबर

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने औरंगाबाद में किया श्रीकृष्ण सिंह का प्रतिमा का अनावरण

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के दौरान औरंगाबाद से भाजपा

सांसद सुशील कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह स्मृति ट्रस्ट के द्वारा समाहरणालय के बगल में बिहार के पहले मुख्यमंत्री का प्रतिमा स्थापित किया गया है। आज श्री बाबू की जयंती के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के बाद अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में एक सभा का भी आयोजन किया गया है। सभा में उपराज्यपाल के अलावा लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान भी शामिल हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *