तजा खबर

छोटू मुखिया का 12 वीं पुण्यतिथि संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया मोड़ में शहीद देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ छोटू मुखिया की बारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर छोटू मुखिया के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने कहा जिस बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने गरीबों और अभिवंचितों के अधिकारों को उद्धृत किया था,आज उसे ही

खत्म करने की साज़िश रची जा रही है। किसानों और मजदूरों को दमन किया जा रहा है।आज जरूरत है आगे आने की और बचाने की।जब जब वैसी स्थिति आयी है, तो जनता ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। पूर्व मुखिया सोनम देवी ने कहा कि छोटू मुखिया हमेशा दलितों और मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे थे। उनके अधूरे सपनों का साकार करने के लिए आगे आने की जरूरत है।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद ‘अचल’, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता प्रकाश चन्द्रा, साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता विकास कुमार,पूर्व मुखिया शंभू कुमार भारती, पूर्व मुखिया अर्जुन यादव, मुखिया प्रतिनिधि नागेन्द्र सिंह,पूर्व जिप सदस्य दिनेश कुशवाहा अशोक सिंह,पैक्स अध्यक्ष सचिन यादव,राजद नेता संजय कुमार सिन्हा,रालोम नेता विनोद कुशवाहा,राजद नेता रवीन्द्र यादव,अशोका क्लब के जिला गौतम कुमार, राकेश कुमार मौर्य,अध्यक्ष ललन मौर्य, संतोष कुमार नवीन,भोला राम, शिक्षक अंबुज कुमार, गया सिंह,पंसस युगल किशोर यादव, विनोद शाक्य सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थें।