तजा खबर

पूर्व विधायक के निधन पर औरंगाबाद के सांसद ने जताया शोक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह गुरुआ विधानसभा क्षेत्र भाजपा के पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।सांसद ने कहा कि इनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।इन्होंने आजीवन राजनीतिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका अदा की

इनका निधन मेरे लिए ब्यक्तिगत क्षति है।समाज के प्रति उनकी सेवा और जिले में पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा इनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।इनका निधन की भरपाई निकट भविष्य में नही की जा सकती है।ईश्वर से प्रार्थना करता हुँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को दुःख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।इनके निधन पर गया भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिन्टू,बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,अनिल सिंह,लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी,लोकसभा विस्तारक विकास राय उर्फ भोजपुरिया बाबा,लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा,भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंच,मोर्चा,प्रकोष्ठ संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता,समाजसेवी,बुद्धिजीवी लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *