तजा खबर

शकील अहमद बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, अतीत शर्मा को छुट्टी, सभी प्रमुख दलों ने सांगठनिक फेर बदल का चल रहा अभियान

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदागत आश्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉक्टर शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वहीं अजीत शर्मा को विधायक दल के नेता पद से छूटी कर दिया गया। बता दे कि पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बदलते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया उसके बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही बिहार प्रदेश

कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को बदलते हुए नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और अब नया विधायक दल नेता भी चुन लिया। माना जा रहा हैं की कांग्रेस बिहार में संगठन में नया जान फूकने तथा मिशन 2024 तथा मिशन 2025 (लोकसभा और विधानसभा चुनाव) में अपनी शानदार उपस्तिथि दर्ज करने के उद्देश से सांगठनिक फेर बदल किया है। उल्लेखनीय है की मिशन 2024 , एवं मिशन 2025 के मद्देनजर महागठबंधन के प्रमुख दलों राजद, जदयू ने भी जिला और प्रदेश स्तरीय संगठन में फेर बदल करते हुए यह संदेश दिया है की मिशन 2025 व मिशन 2025 में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा तथा एनडीए को हर हाल में पछाड़ने का तैयारी मजबूती से कर रहा है। वही एनडीए प्रमुख घटक दल भाजपा में भी मिशन 2024 व मिशन 2025 में अपना शानदार उपस्तिथि दर्ज कराने के उद्देश के तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल को पद मुक्त करते हुए नया प्रदेश सम्राट चौधरी को बनाया है। अब देखना यह है आखिर मिशन 2024 व मिशन 2025 के चुनावी दंगल में बाजी कौन मारता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *