एलाआरडीसी के न्यायालय में वादों का निष्पादन

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भुमि सुधार उपसमाहर्ता न्यायालय में बिगत तीन वर्षों में रिकॉर्ड वादों का निष्पादन हुआ है अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि भुमि सुधार उपसमाहर्ता श्वेतांक लाल के कार्यकाल में वाद निष्पादन में काफी तेजी आई है इन्होंने अपना कार्यकाल फरवरी 2024 से शुरू किया था उस समय कुल वादों की संख्या 641 थी इनके पदभार ग्रहण करते वादों के दाखिले और निष्पादन में रिकॉर्ड तेजी आई, नवम्बर 24 में 142, दिसम्बर 24 में 420 वादों तक निष्पादन हुआ तेजी से वाद दाखिले से मार्च 2025 में 2247 वाद लम्बित हो चुके थे आपको मालूम कि दिसंबर 25 में 457, जनवरी 26 में 513, फरवरी 26 में 427, और मार्च 26 में 345 वादों का निष्पादन हुआ जो लगातार जारी रहा जिसके कारण मई 26 में मात्र 720 वाद लम्बित थे, भुमि सुधार उपसमाहर्ता श्वेतांक लाल के कार्यकाल में अभी तक कुल 5941 वादों का निष्पादन हो चुका है,अब लगभग 500 वाद की सुनवाई दो कोर्ट में भुमि सुधार उपसमाहर्ता श्वेतांक लाल और भुमि सुधार उपसमाहर्ता बेबी प्रिया के कोर्ट में चल रही है , रिकॉर्ड वादों के निष्पादन से इस कोर्ट में वादों के दाखिले में तेजी आ रही है।