तजा खबर

बिहार कांग्रेस जुटी लोकसभा चुनाव के तैयारी में

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में बैठक की। विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित स्टेट बार रूम की पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और बिहार प्रभारी अजय कपूर समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा का प्रचार तंत्र झूठ का प्रचार कर रही है। भ्रम फैला रही है, उसका पर्दाफाश करना कांग्रेस का जिम्मेवारी है।