तजा खबर

12 घंटे के अंदर मनोरंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी पटना एम्स से गिरफ्तार

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी मनोरंजन उर्फ डब्लू पिता उपेन्द्र कुमार सिंह को गांव के ही निवासी पूर्व मुखिया व पूर्व जिला परिषद् सदस्य तथा जदयू नेता रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय ने गोली मारकर हत्या कर देने एवं पिता उपेन्द्र कुमार सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद मुख्य आरोपी रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय पटना में एम्स के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के पुष्टि दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी किये हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताये कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार घटना के फौरन बाद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस त्वरित कार्रवाई कर जगह जगह छापेमारी कर रही थी इसी दौरान घटना के मुख्य आरोपी रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 thoughts on “12 घंटे के अंदर मनोरंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी पटना एम्स से गिरफ्तार”

  1. Maintenant que de nombreuses personnes utilisent des téléphones intelligents, nous pouvons envisager le positionnement des téléphones mobiles via des réseaux sans fil ou des stations de base.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *