तजा खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गाजियाबाद में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में योगा का हुआ आयोजन।

संवाद सूत्र, खबर सुप्रभात।

20 मई, 2022, नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के तत्वावधान में 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 100 दिवसीय उल्टी गिनती कार्यक्रम के अन्तर्गत बेहटा हाजीपुर स्थित चेयरमैन आवास के पार्क में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार और श्रीमती रंजीता धामा चेयरमैन नगरपालिका लोनी, के व्दारा किया गया तथा संयोजन नुक्शा क्राइम फाउंडेशन के अध्यक्ष पी वी एस राणा एवं विक्रम सिंह के व्दारा किया गया.
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने किया तथा योगाभ्यास श्रीमती कमला सिंह योगाचार्य के व्दारा कराया गया.
कार्यक्रम में सामान्य अभ्यास क्रम प्रोटोकॉल, के अनुसार योग की क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, तथा योग करे निरोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया.
इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने कहा कि
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के विभाग का एक संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) देश भर के सभी जिलों में योग महोत्सव आयोजित कर रहा है. जिसमें प्रमुख गतिविधियों में सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास, योग विराम (वाई-ब्रेक) अभ्यास, विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान, योग कार्यशालाएं, योग प्रदर्शन और योग संबंधी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने कहा कि आयुष मंत्रालय के माध्यम से भारत सरकार द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए 100-दिवसीय उलटी गिनती कार्यक्रम के रूप में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन
एनवाईकेएस मार्च 2022 से जिला स्तर पर कर रहा है, इसके अंतर्गत वेबिनार /सेमिनार और ज्ञान प्रतियोगिताएं (प्रश्नोत्तरी, निबंध और पेंटिंग) आयोजित भी की जा रही है,
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रंजीता धामा, चेयरमैन नगरपालिका लोनी ने कहा कि योग अभ्यास केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के समग्र विकास के उद्देश्य से एक पहल है। यह व्यक्ति और समाज की भलाई की सुविधा प्रदान करता है और आंतरिक मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। जीवन के एक तरीके के रूप में योग हमारे देश के भविष्य के लिए नागरिकों की एक फिट और स्वस्थ पीढ़ी को बढ़ाने के व्यापक संदर्भ में अधिक महत्व रखता है
बेहटा हाजीपुर लोनी, में आयोजित कार्यक्रम में एनवाईवी, तालिब, प्राची, नेहरू युवा मण्डल कंचन पार्क अध्यक्ष साबेज, नेहरू महिला मण्डल कंचन पार्क अंजूम, मुस्कान, शाहीन, तमन्ना,शानिया, आयशा, साहिबा, शाहीन, अनूप कुमार, का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश शर्मा, अर्चना शर्मा, बबीता का विशेष योगदान रहा तथा योगाभ्यास श्रीमती कमला सिंह व्दारा कराया गया।
नेहरू महिला मण्डल अमराला भोजपुर में योगाभ्यास का संयोजन अध्यक्ष कोमल व्दारा किया गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *