तजा खबर

पुलिस झड़प में घायल पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष ICU में

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल हो गए। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें कोलकाता के नीचे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सुकांत का आईसीयू में इलाज चल रहा है और उनकी हालत ठीक नहीं है। उनकी हालत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं।