तजा खबर

आरा में अपराधी हुआ बेकाबू , न्यायालय में हुई गोलीबारी

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आरा सिविल कोर्ट में बदमाशों ने एक नामजद आरोपी गोपाल चौधरी (62) को गोली मार दी। अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की। इसमें से एक गोली उसके कान के पास लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गोपाल चौधरी 2016 में हेमंत चौधरी हत्याकांड में नामजद था।