तजा खबर

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस अफसरों के तबादले,अलीगढ़,लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले

लखनऊ संवाद सूत्र,खबर सुप्रभात
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अलीगढ़,लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है,उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं।इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उनके पद से हटाकर स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विसाखा जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया हैl

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *