तजा खबर

सिमी दहिया नबीनगर में फर्जीवाड़ा कर बनी परियोजना पर्यवेक्षकों,जांच से प्रकाश में आएगा हकीकत, आरटीआई के तहत सीडीपीओ ने दिया गलत जानकारी

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमी दहिया पिता किशन दहिया के प्रमाण पत्र पर पर्यवेक्षक का नौकरी करने का चर्चा बाजार में तेजी से हो रहा है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार सिमी दहिया पिता किशन दहिया के नाम पर कोई दूसरा महिला पदस्थापित है जो गंभीर जांच का विषय है। जांच से ही सच्चाई प्रकाश में आएगा और हकीकत उजागर होगा। सूत्रों से जानकारी के अनुसार सिमी दहिया कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के मुखिया श्याम बिहारी राय उर्फ श्याम बिहारी पासवान के बेटी होने का चर्चा बाजार में जोरों पर है। इसकी पुष्टि खबर सुप्रभात नहीं करता है। पुष्टि तो जांच से ही होगा कि असलियत क्या है। लेकिन इसकी चर्चा बाजार में जोरों पर है। इस संबंध में पूछे जाने पर नबीनगर के बाल परियोजना पदाधिकारी ने खबर सुप्रभात को बताया कि सिमी दहिया नाम का सुपरवाइजर कार्य करती है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का ब्यान खबर सुप्रभात के कैमरा में कैद है। दुसरी जानकारी के अनुसार परता निवासी व समाजिक कार्यकर्ता आकाश कुमार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नबीनगर द्वारा आरटीआई से पुछे गए जानकारी के उत्तर में बताया गया है कि नबीनगर बालविकास परियोजना कार्यालय में कोई भी सुपरवाइजर कार्यरत नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ बालविकास परियोजना पदाधिकारी बतलाते हैं कि नबी नगर में कोई भी सुपरवाइजर नहीं है और दूसरी तरफ खबर सुप्रभात को बतलाते हैं कि सिमी दहिया सुपरवाइजर काम कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *