तजा खबर

जानलेवा हमला का चहुंओर नींद, अम्बा थानाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करने, मुखिया तथा मुखिया पुत्र को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का मांग

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत परता के मुखिया श्याम बिहारी राय उर्फ श्याम बिहारी पासवान तथा उनके पुत्र द्वारा 14 दिसम्बर को पत्रकार आलोक कुमार एवं उनके पुत्र अम्बुज कुमार पर एक शुनियोजित षड्यंत्र के तहत किए गए जानलेवा हमला तथा उल्टे झुठा मुकदमा करने का चहुंओर निंदा किया जा रहा है। किसान संघर्ष समिति (युवा शक्ति) ने जानलेवा हमला का कड़े शब्दों में निन्दा किया है वहीं सोनबरसा निवासी नीरज कुमार, नवीन तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अनील तिवारी, छतार निवासी रंजीत कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय यादव ने भी घटना का निंदा किया है। निरज कुमार एवं अन्य किसानों ने पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर औरंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी कुटुम्बा को आवेदन भेजकर हमला के षड्यंत्र में शामिल अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, मुखिया तथा मुखिया पुत्र को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तारी शुनिश्चित करने का मांग किया है। आवेदन में उल्लेख है कि यदि मुखिया व मुखिया पुत्र को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तथा अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया तो मजबूरी में अम्बा थाना का घेराव किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *