तजा खबर

अनिल शर्मा एवं हरि साहनी को विधानपरिषद उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता : पुरुषोत्तम

औरंगाबाद खबर सुप्रभात
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा दल के पुराने निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री अनिल शर्मा एवं हरि साहनी जी को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए औरंगाबाद जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किए हैं ।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री अनिल शर्मा एवं हरि साहनी को विधान परिषद बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है दल के लिए वर्षों से लगातार निस्वार्थ रूप से संगठन हित में काम कर रहे थे उनके उम्मीदवार बनाए जाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं ।हर्ष व्यक्त एवं खुशी जाहिर करने वाले में भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव सुनील शर्मा अरविंद कुमार सिंह सुनील कुमार जुगल किशोर सिंह अविनाश कुमार रघुनाथ राम विजय प्रसाद निराला सुशील कुमार विनोद शर्मा टुना प्रसाद गुप्ता वीरेंद्र कुमार सिंह बिनोद सिंह मुकेश साहू विवेक कुमार सिंह अनिल पांडे अमन कुशवाहा अनिल गुप्ता संजय गुप्ता शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *