तजा खबर

अम्बा सतबहिनी मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन, शोक का लहर ब्याप्त

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

सतबहिनी मंदिर चिल्हकी-अंबा के प्रमुख पुजारी शिव प्रसाद पाण्डेय का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। युवा काल से हीं मां की सेवा में लगे स्व. पाण्डेय आचार्य और शास्त्री की डिग्री हासिल की थी। कर्मकांड एवं पूजन विधि के अच्छे ज्ञाता थे। सहनशील, मृदुभाषी तथा आमजनों से पारिवारिक लगाव रखना उनके जीवन का लक्ष्य था। उनके निधन से न्यास समिति समेत उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। मूल रूप से बलिया गाँव के निवासी स्व. प्रसाद अंबा सतबहिनी मुहल्ले स्थित मकान में निवास करते थे। जीवनपर्यन्त उन्होंने मां की आराधना की। उनके पिता मंदिर के प्रथम पुजारी थे। दिवंगत आत्मा को सतबहिनी न्यास परिषद एवं स्थाई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से महान आत्मा को शांति के लिए कामना किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *