हसपुरा संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला के दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में हसपुरा प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ताजिया जुलूस शांति पूर्ण संपन्न हो गया। हसपुरा संवाद सूत्र के अनुसार चप्पे चप्पे का पैनी नजर पुलिस प्रशासन द्वारा रखा जा रहा था। जानकारी के अनुसार अगले आदेश तक हसपुरा में इंटरनेट सेवाएं निलम्बित कर दिया गया है ता कि असमाजिक तत्वों द्वारा अफवाह न फैलाया जा सके तथा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखे जाने का सामाचार प्राप्त प्राप्त हुई है। बता दें कि हसपुरा में कुछ दिन पूर्व कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का घृणित प्रयास किया गया था जिसे स्थानीय एवं जिला प्रशासन द्वारा सूझ बूझ से मामले को आसानी से नियंत्रित कर लिया गया था। पुनः ताजिया जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार का गड़बड़ी कर समाजिक सौहार्द नहीं बिगाड़ सके इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं दण्डा धिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया था।