तजा खबर

D J जप्त करने को लेकर अम्बा में पुलिस – पब्लिक के बीच झड़प, वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, दो युवक गिरफ्तार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

9 अप्रैल को अम्बा थाना अंतर्गत अम्बा चौक पर नवीनगर रोड से एक जुलूस/कलशयात्रा ग्राम चकुआ थाना कुटुंबा से अम्बा चौक पर आई जिसमे जुलूस के आगे तेज आवाज में डीजे बज रहा था जिसे अम्बा पुलिस द्वारा रोका गया तो जुलूस में शामिल लोगो द्वारा

पुलिस बल के साथ गाली- गलौज, धक्का-मुक्की एवं मारपीट करने लगे तब सूचना पाकर वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में अम्बा थानाध्यक्ष द्वारा दल-बल के साथ पहुंचकर DJ को जप्त किया गया एवं उक्त घटना में संलिप्त दो लोगो 1. तेजप्रताप सिंह उम्र 25 वर्ष

पिता श्री धीरेन्द्र सिंह 2. सुमित कुमार उम्र 30 वर्ष पिता लेट सूर्यदेव सिंह दोनो ग्राम चाकुआ थाना कुटुंबा को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के संदर्भ में अम्बा थाना कांड संख्या-74/24 दिनांक-09/04/24, धारा-188/147/148/149/341/323/353/504/506/290 भा.द.वि. एवं बिहार लाउडस्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण अधिनियम 1955 दर्ज कर उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। उक्त घटना में संलिप्त अन्य लोगों को चिन्हित कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त हुई है।