तजा खबर

होली के दिन हुए घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

27 मार्च की करीब 6 बजे संध्या में होली के अवसर पर जी०टी० रोड पर मिठईया के पास अंकित कुमार गुप्ता के घर के सामने कुल 12 लोग सभी ग्राम मिठईया थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद होली मना रहे थे। उसी दौरान अंकित कुमार गुप्ता द्वारा स्पराईट के बोतल लेकर आये और उक्त लोगों को स्पराईट पिलाये। स्पराईट पीने के बाद उक्त लोगों का तबियत खराब होने लगा। उक्त घटना की सूचना पाकर मदनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और त्वरीय कार्रवाई करते हुए उक्त बारहों लोगों को मदनपुर अस्पताल में भर्ती करायी। पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ उक्त स्पराईट में भाग मिलाया गया था। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। उक्त घटना के संबंध में मदनपुर थाना काण्ड सं0-133/24, दिनांक-28.03.24, धारा-272/273/274/275/308 भा०८०वि० एवं ३० (एफ) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्त अंकित कुमार गुप्ता पे० स्व० ईश्वरी साव सा० मिठईया थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद के विरूद्ध दर्ज किया गया है। काण्ड अनुसंधान्तर्गत है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई है।