तजा खबर

ब्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का औरंगाबाद में भव्य स्वागत

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी का आगमन 28 नवंबर को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में हुआ। जिनका स्वागत व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार एवं अन्य

सभी कर्मचारियों के द्वारा माल्यार्पण कर की गई। अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी कर्मियों के साथ एक आम बैठक कर निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श एवं मार्गदर्शन की गई। ग्रेडेशन बनाने एवं अमल में लाने के संबंध में, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सिरिरिश्तेदार व प्रभारी प्रशासन के पद को कर्मियों के प्रोन्नति के आधार पर निर्धारिण करने के संबंध में, विभिन्न न्यायालय के सिरिरिश्तेदार पद को कर्मियों के प्रोन्नति के आधार पर सृजन करने के संबंध में, प्रभारी प्रशासनिक पदाधिकारी (गोपनीय) आशुलिपिक संवर्ग से प्रोन्नति के आधार पर निर्धारण करने हेतु, व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ वर्गीय कमी (ग्रुप -सी०) ग्रेड पे० 1900 का उच्च वर्गीय लिपिक ग्रेड lll ग्रेड पेo 2400 में प्रोन्नति के संबंध में, औरंगाबाद न्यायमंडल में अनुकंपा के आधार पर लंबित मामलों को शीघ्र निपटारा करने के संबंध में, औरंगाबाद न्याय मंडल में विभिन्न वर्ग तृतीय एवं चतुर्थ को वरीयता सूची निर्धारण करने के संबंध में, व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में कार्यरत कर्मियों का उपार्जित अवकाश एवं चिकित्सा प्रति पूर्ण व्यय का यथाशीघ्र निपटारा करने के संबंध में, माननीय उच्च न्यायालय में लंबित कर्मियों का चिकित्सा कैस लेस कार्ड जारी करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा उसकी प्रगति प्रतिवेदन पर चर्चा की गई, न्यायिक कर्मियों का प्रारंभिक वेतन को सहायक का उच्चतर वेतनमान प्रदान करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय पटना में लंबित संचिका पर प्रगति के संबंध में जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *