तजा खबर

रितेश उपाध्याय को मिला ढिबरा थाना का कमान

अंबुज कुमार खबर सुप्रभात औरंगाबाद

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्न गौतम मेश्राम के आदेश अनुसार जिले में एक बार फिर पुलिस अधिकारी को इधर से उधर किया गया है। इसके तहत रितेश उपाध्याय को ढिबरा थाना अध्यक्ष, प्रभु नाथ प्रकाश को नारी खुर्द थाना अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदीप कुमार सिंह को माली थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र में स्थापित चंद्रहास सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। मधुबाला को पुलिस केंद्र औरंगाबाद से  पुलिस अवर निरीक्षक अनुसंधान इकाई मुफस्सिल थाना में पद स्थापित किया गया है। रविकांत को अनुसंधान इकाई रफीगंज थाना में पदस्थापित किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर शुक्रवार को देर शाम दी गई है।