तजा खबर

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी के आवास पर दोपहर में लीटी चोखा का होगा आयोजन, नीतीश कुमार को आने का पुरी संभावना: रिना सिंह

पटना से वेदप्रकाश का रिपोर्ट

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आज शुक्रवार को दोपहर एक बजे लीटी चोखा का आयोजन किया गया है। लीटी चोखा का आयोजन नवबर्ष के आगमन का स्वागत के लिए किया गया है। लिटी चोखा के आयोजन

में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाग लेंगे और इसकी पुरी संभावना है इसके अलावे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिले के जिलाध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष के अलावे पार्टी के जिम्मेवार लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस आशय के जानकारी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रिना सिंह ने देते हुए कहे कि इस

अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री का आवास को सजाया गया है तथा लीटी चोखा के तैयारी जोरों से चल रहा है। महिला नेत्री ने आगे बताते हुए कहे कि लीटी चोखा बिहार के लोगों को पसंदीदा भोजन है और देहात में लीटी चोखा का प्रचलन अधिक है। मांझी जी देहात से ही आते हैं और उनका आज भी लगाव देहात से ज्यादा रहता है। सामान्य जिवन मे रहने वाले मांझी जी को लीटी चोखा अत्याधिक पसंद है इसलिए वे आज अपने आवास पर लीटी चोखा का आयोजन किये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *