तजा खबर

तानाशाही शासन, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भयंकर सुखाड़ के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च – डॉ सुरेश पासवान

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

बिहार सरकार के पुर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा सुरेश पासवान ने कहा है कि औरंगाबाद जिला सहित सम्पूर्ण बिहार में आगामी 7 अगस्त को महागठबंधन के द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल प्रतिरोध मार्च किया जाएगा। जिसमें राजद, कांग्रेस,माले, सीपीआई, सीपीएम के पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता/ नेता सहित हजारों की संख्या में आम जनों की भागीदारी होगी।
बेहद कम बारिश के कारण सूबे बिहार में भयंकर सुखाड़ की स्थिति हो गई है। डबल इंजन वाली सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है,खेत में बिचड़े सुख चुके हैं। खेती किसानी का समय लगभग निकल चुका है, किसान मजदूर की स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है। किसानों को सरकार भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सत्रह वर्षों से बिहार में जदयू – भाजपा की सरकार है परन्तु कृषि और किसानों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं खड़ा कर पाई जिसके बदौलत ऐसी स्थिति में थोड़ा बहुत भी मुकाबला किया जा सके।
डॉ पासवान ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी, अफसरशाही, भ्रष्टाचार ,गिरती हुई कानून व्यवस्था की स्थिति चरम सीमा को पार कर चुकी हैं। सरकारी आदेश डस्टबीन में डाल दिए जाते हैं, सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।आम आवाम त्राहिमाम कर रही है और नीतीश- मोदी सरकार चैन की बंसी बजा रही है। उपर्युक्त इन सब सवालों को लेकर महागठबंधन के द्वारा विशाल प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया है कि तुरंत औरंगाबाद जिला सहित सम्पूर्ण बिहार को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए, महंगाई पर काबू किया जाए, सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर विशेष अभियान चलाकर भर्ती किया जाए, बेलगाम अफसरशाही पर रोक लगाई जाए एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

2 thoughts on “तानाशाही शासन, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भयंकर सुखाड़ के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च – डॉ सुरेश पासवान”

  1. Monitore o celular de qualquer lugar e veja o que está acontecendo no telefone de destino. Você será capaz de monitorar e armazenar registros de chamadas, mensagens, atividades sociais, imagens, vídeos, whatsapp e muito mais. Monitoramento em tempo real de telefones, nenhum conhecimento técnico é necessário, nenhuma raiz é necessária. https://www.mycellspy.com/br/tutorials/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *