अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद नगर थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने साइबर थाना का फीता काट कर उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में आए दिन साइबर क्राइम के घटना बढ़ रहा था और त्वरित
कार्रवाई नहीं होने से साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर थाना खुलने से अब त्वरित कार्रवाई होगा तथा साइबर अपराधियों पर नकेल
कसेगा। उन्होंने कहा कि साइबर थाना सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और डाक अथवा ई मेल से भी पीड़ित ब्यक्ती अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर थाना खुलने से खास कर महिलाओं को सर्वाधिक फायदा पहुंचेगा। इस अवसर पर नगर थाना अध्यक्ष के अलावे अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
great article